फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   bahari kaledhan par kam nahin kar paayi sarkar : Ramdev

बाहरी कालेधन पर ज्यादा काम नहीं कर पाई सरकार ः रामदेव

Sun, 01 Apr 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Apr 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
bahari kaledhan par kam nahin kar paayi sarkar : Ramdev
ramdev
सहारनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी सरकार ने आंतरिक कालेधन पर तो काम किया, मगर विदेशों में छिपे कालेधन पर ज्यादा चोट नहीं कर पाई। कालाधन वापस लाने को सरकार को अभी बहुत कुछ करना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट हुआ तो भाजपा की मुश्किल बढ़ना स्वाभाविक है। यह बात अलग है कि देश में गठबंधन की राजनीति कारगर नहीं रही है। 
विज्ञापन


सहारनपुर में योग शिविर में भाग लेने आए योग गुरु बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में राजनीति से जुड़े सवालों को पहले तो यह कहकर टालने का प्रयास किया कि वह तो राजनीति को काफी पहले श्रद्धांजलि दे चुके हैं, लेकिन बाद में वह सवालों के जवाब देते चले गए। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व, नीतियों और नीयत पर किसी को संदेह नहीं है। सरकार ने योजनाएं तो बहुत बनाई है उसका फायदा भी जनता को मिला है, मगर अपेक्षाएं पहाड़ जैसी हैं। कालेधन के सवाल पर योग गुरु ने कहा कि मोदी सरकार ने आंतरिक काले धन पर चोट की है, मगर बाहरी काले धन पर उतना काम नहीं हुआ, जितना होना चाहिए था। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की एकता के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। निसंदेह यदि ऐसा हुआ तो भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed