{"_id":"5abfdcb54f1c1bc0618b4d2e","slug":"bahari-kaledhan-par-kam-nahin-kar-paayi-sarkar-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी कालेधन पर ज्यादा काम नहीं कर पाई सरकार ः रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी कालेधन पर ज्यादा काम नहीं कर पाई सरकार ः रामदेव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
ramdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी सरकार ने आंतरिक कालेधन पर तो काम किया, मगर विदेशों में छिपे कालेधन पर ज्यादा चोट नहीं कर पाई। कालाधन वापस लाने को सरकार को अभी बहुत कुछ करना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट हुआ तो भाजपा की मुश्किल बढ़ना स्वाभाविक है। यह बात अलग है कि देश में गठबंधन की राजनीति कारगर नहीं रही है।
सहारनपुर में योग शिविर में भाग लेने आए योग गुरु बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में राजनीति से जुड़े सवालों को पहले तो यह कहकर टालने का प्रयास किया कि वह तो राजनीति को काफी पहले श्रद्धांजलि दे चुके हैं, लेकिन बाद में वह सवालों के जवाब देते चले गए। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व, नीतियों और नीयत पर किसी को संदेह नहीं है। सरकार ने योजनाएं तो बहुत बनाई है उसका फायदा भी जनता को मिला है, मगर अपेक्षाएं पहाड़ जैसी हैं। कालेधन के सवाल पर योग गुरु ने कहा कि मोदी सरकार ने आंतरिक काले धन पर चोट की है, मगर बाहरी काले धन पर उतना काम नहीं हुआ, जितना होना चाहिए था। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की एकता के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। निसंदेह यदि ऐसा हुआ तो भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी।