फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Baghpat is first in the state in providing CSC facility at cooperative societies

Saharanpur News: सहकारी समितियों पर सीएससी सुविधा देने में बागपत प्रदेश में प्रथम

Wed, 29 May 2024 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Baghpat is first in the state in providing CSC facility at cooperative societies
बागपत। साधन सहकारी समितियों पर सीएससी केंद्र की सुविधा देने में बागपत जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। जहां सभी सहकारी समितियों पर सीएससी केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन

जिले में 36 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं, जहां से किसानों को खाद, यूरिया, डीएपी वितरित किया जाता है। इसके अलावा सहकारी समितियों पर किसानों को सभी सुविधा मुहैय्या कराने पर भी काम किया जा रहा है। जिसके चलते जिले की आठ सहकारी समितियों पर जन औषधि केंद्र शुरू करा दिए गए हैं तो सभी समितियों पर सीएससी केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) का संचालन कराया गया। जिसकी शासन स्तर पर समीक्षा की गई। जिसमें जिले में सभी सहकारी समितियों पर सीएससी केंद्रों का संचालन होने पर बागपत ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। सहायक निबंधक सहकारिता इंदू सिंह ने बताया कि समितियों पर अन्य सुविधाएं भी जल्द बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

- सीएससी से लेनदेन में सरूरपुर कलां समिति प्रथम
सरूरपुर कलां सहकारी समिति पर संचालित सीएससी केंद्र से एक साल में 14 लाख रुपये का लेनदेन किया गया। जो प्रदेश में सहकारी समितियों पर संचालित सीएससी केंद्रों में सबसे ज्यादा है। जिसमें सरूरपुरकलां गांव की समिति ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed