{"_id":"6328ae42efd50525b433bcd8","slug":"bag-scanner-machine-caught-firearm-at-railway-station-saharanpur-news-mrt605879373","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बैग स्केनर मशीन से पकड़ा तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर बैग स्केनर मशीन से पकड़ा तमंचा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बैग स्कैनर मशीन ने पकड़ा तमंचा
सहारनपुर। आगामी त्योहारों को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। स्टेशन पर लगी बैग स्कैनर मशीन के जरिए सोमवार को युवक के बैग से तमंचा बरामद हुआ। जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के बराबर में बैग स्कैनर मशीन लगी हुई है। इस मशीन के जरिए यात्रियों के बैग को स्कैन किया जाता है, ताकि पता लग सके कि बैग में कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं है। सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के बैगों की बैग स्कैनर मशीन से चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक युवक के बैग को स्कैन किया गया तो उसमें पिस्टल की तरह नुकीली वस्तु कंप्यूटर में दिखाई दी। शक होने पर वहां तैनात आरपीएफ के जवान ने युवक के बैग की तलाशी ली। जिसमें युवक के बैग से तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद आरपीएफ जवान ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आरपीएफ ने युवक को गिरफ्तार करते हुए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।
जीआरपी द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम सन्नी मिश्रा पुत्र हरिहर मिश्रा निवासी धरोहर रामनगर, जिला अयोध्या बताया। युवक के खिलाफ जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी थाना प्रभारी प्रीता सिंह ने बताया कि आरपीएफ ने युवक को पकड़कर हमें सुपुर्द किया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा
त्योहारों को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई है। रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहित त्यागी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बैग स्कैनर मशीन से आने और जाने वाले यात्रियों के बैगों की तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रख रहे। स्टेशन पर आने वाली प्रत्येक ट्रेन में चेकिंग हो रही।