{"_id":"60411dbd8ebc3ec39955ec70","slug":"backward-saharanpur-in-livable-category-cities-saharanpur-news-mrt5283505106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहने लायक श्रेणी के शहरों में पिछड़ा सहारनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहने लायक श्रेणी के शहरों में पिछड़ा सहारनपुर
विज्ञापन

सहारनपुर। रहने के लिहाज से देश के 111 शहरों की रैंकिंग जारी हुई है, जिसमें सहारनपुर को 44 वां स्थान मिला है। यह रैंकिंग 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों की है।
बृहस्पतिवार को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स (ईओएलआई) 2020 और नगर पालिका प्रदर्शन सूचकांक (एमपीआई) 2020 की अंतिम रैंकिंग जारी की। बीते साल स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तहत 111 शहरों का सर्वे हुआ था। इसमें 49 शहर 10 लाख से अधिक आबादी वाले और 62 शहर 10 लाख से कम कम आबादी वाले रहे। 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में सहारनपुर को 44 वां स्थान मिला। झांसी 34वें, मुरादाबाद 38वें, रायबरेली 40वें, अलीगढ़ 58वें और रामपुर 59वें स्थान पर रहे। उधर, नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक (एमपीआई) में सहारनपुर को 22 वीं रैंक प्राप्त हुई है, जो मुरादाबाद, अलीगढ़, रामपुर, रायबरेली से बेहतर है।
चार संकेतकों के आधार पर आकलन
सर्वे के लिए चार संकेतकों के आधार पर परखा गया। इसमें जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक क्षमता, विकास की स्थिरता और नागरिकों की समझ को आधार बनाया गया। सर्वे में 111 शहरों के 32.2 लाख लोगों की राय जानी गई।
विज्ञापन
वर्जन
रैंकिंग जारी होने की जानकारी मिली है। जो कमियां हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा ताकि रैंकिंग अच्छी हो सके।
- ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीईओ/नगरायुक्त, स्मार्ट सिटी, सहारनपुर