फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bachpan Day Care will be constructed at the headquarters

Saharanpur News: मुख्यालय पर होगा बचपन डे केयर का निर्माण

Sat, 14 Jun 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bachpan Day Care will be constructed at the headquarters
सहारनपुर। जिले में दिव्यांगजन छात्रों के लिए जल्द ही बचपन डे केयर सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशक ने पत्र लिखकर निशुल्क व विवाद रहित भूमि को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में महानगर में हकीकत नगर में बचपन डे केयर संचालित किया जा रहा है, जिसमें 41 बच्चे हैं।
विज्ञापन

बचपन डे केयर सेंटर में तीन से सात वर्ष तक के श्रवण बाधित, दृष्टिबाधित तथा मानसिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इन छात्रों को विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीच ट्रेनर, साइको काउंसर की मदद से शिक्षण व प्रशिक्षण की निशुल्क सहायता दी जाती है। शासन की मंशा है कि प्रशिक्षण प्राप्त कर यह छात्र सामान्य विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर सके और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

विभाग की ओर से छात्रों को निशुल्क आवागमन की सुविधा भी जाती है। वर्तमान में महानगर में यह भवन अस्थायी जगह पर संचालित है। इसके लिए निदेशक ने बचपन डे केयर के भवन निर्माण हेतु 3000 हजार वर्ग मीटर भूमि की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed