{"_id":"5d28cc0c8ebc3e6c9d3b3f4b","slug":"bachelor-first-year-seats-in-colleges-almost-full-saharanpur-news-mrt4328777198","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें लगभग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें लगभग फुल
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें लगभग भर चुकी हैं। महाराज सिंह कॉलेज में बीएससी की सीटें शुक्रवार को दाखिलों के बाद पूरी हो गईं, जबकि बीए में चंद सीटें बची हैं। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में बीए और बीकॉम में 100 सीटें शेष हैं।
नगर में तीन बड़े एडेड महाविद्यालय हैं। पांच दिन पहले जारी हुई ओपन मेरिट के दाखिलों का शुक्रवार को अंतिम दिन था। जेवी जैन कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी की सभी सीटें बुधवार को ही फुल हो चुकी थीं। शुक्रवार को महाराज सिंह कॉलेज में दाखिले किए गए। प्राचार्य डॉक्टर एके डिमरी के अनुसार महाराज सिंह कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी बायो और बीएससी गणित की सभी सीटें भर गईं। बीए में करीब 50 सीट बची हैं। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में बीए और बीकॉम में 50-50 सीटें बची हैं। ऐसे में दाखिले से रह गए अभ्यर्थियों को अब अगली मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिले
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर में तैनाती पर स्वागत किया। साथ ही उनको शिक्षकों और विद्यालयों की समस्याओं से भी अवगत कराया। जिलाध्यक्ष डॉक्टर युद्धवीर सिंह ने हर माह तहसील स्तर पर शिविर लगाकर शिक्षकों की समस्याएं सुनने के निर्णय को सराहा। मिलने वालों में जिला मंत्री जयदीप त्यागी, सुरेंद्र कुमार मौर्य, विनोद चौधरी, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय, प्रवीण चौधरी, राजकुमार शर्मा, कुलदीप धीमान आदि शामिल रहे।