फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Baby shower of pregnant women, annaprashan done for babies

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं को कराया अन्नप्राशन

Fri, 16 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Baby shower of pregnant women, annaprashan done for babies
मीरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण करते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत रसूलपुर कला के मजरे मीरपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म के साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

केंद्र के भवन का लोकार्पण मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख राखी पुंडीर के प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, ग्राम प्रधान रूबी उपाध्याय और सुशील कुमार ने किया। योगेश पुंडीर ने कहा कि माताएं अपने बच्चों को पोषण युक्त आहर दें ताकि उनका बच्चा कुपोषण से बचा रहे। सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वंचितों को पोषण युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। इसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी संयोगिता यादव, मुख्य सेविका नीलम रानी, गायत्री और अलका की देखरेख में अतिथियों ने 12 शिशुओं को अन्नप्राशन और 12 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न की। इस दौरान पोषक आहर की कीट उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाकियू तोमर के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, युवा जिलाध्यक्ष पाति उपाध्याय, विवेक कुमार, श्रवण कुमार, सुशील सैनी, फरमान प्रधान, रहमान, नोमान, सरिता कश्यप, मा बालेश्वर कांबोज, राजेंद्र कांबोज, अजीत सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

गोद भराई की रस्म संपन्न कराते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर

गोद भराई की रस्म संपन्न कराते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed