{"_id":"6570bf7ca72985a5e50d99a8","slug":"baba-sahebs-thoughts-inspire-people-to-move-forward-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-14264-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं बाबा साहब के विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं बाबा साहब के विचार
Thu, 07 Dec 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर माला अर्पित करते डीएम डॉ दिन
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि देश के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान दिया, जिस पर आज देश चल रहा है। वह बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर नगर निगम में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
महापौर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के ध्वज वाहक रहे हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। हमारा दायित्व है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बाबा साहब के संविधान और सामाजिक न्याय व्यवस्था में योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हम उनका मान रखें और उसका अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि निगम की सेवाएं और व्यवस्थाएं सब लोगों तक समान रूप से पहुंचे। मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, अपर नगरायुक्त एसके तिवारी, मृत्युंजय, उप सभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद मोहर सिंह, राजेंद्र कोहली, मनोज उपाध्याय, मयंक गर्ग, गौरव कपिल आदि मौजूद रहे।