{"_id":"64779c42149a72a6820ea324","slug":"baba-khatu-shyams-sheesh-image-installed-echoed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-3421-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाबा खाटू श्याम की शीश छवि स्थापित, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाबा खाटू श्याम की शीश छवि स्थापित, गूंजे जयकारे
Thu, 01 Jun 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
राम विहार कॉलोनी में श्री खाटू श्याम बाबा की पंचम छवि स्थापित करते श्रद्धालु
सहारनपुर। राम विहार कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर श्याम श्री बालाजी श्याम प्रेमी संगठन द्वारा बाबा खाटू श्याम की शीश छवि स्थापित की गई। बाबा खाटू श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इसके बाद शीश छवि की स्थापना की गई। अध्यक्ष वैभव जैन और संयोजक विशाल वर्मा ने बताया संगठन द्वारा जनपद के प्रत्येक मंदिर बाबा की शीश छवि लगाने का संकल्प लिया है। इसी के अंतर्गत राम विहार कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर में पांचवीं शीश छवि स्थापित की गई है। संगठन के सलाहकार राजा जैन ने कहा कि पिछले दिनों सहारनपुर आए प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने भी संगठन के इस कार्य की प्रशंसा की थी। जनपद के सभी मंदिरों में बाबा की शीश छवि स्थापित की जाएगी।
इस दौरान कोषाध्यक्ष हर्षित गर्ग, निकुंज बंसल, कुलदीप शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, राहुल अग्रवाल, आशीष शर्मा, शरद भटनागर, सचिन भटनागर, अंकित भटनागर, मनोज गोयल, अरविंद जैन, मनीष, आशीष शर्मा, हर्षित गर्ग, राजकुमार मित्तल मौजूद रहे।