फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Azampur engulfed in celebration after Jaswant became a minister

जसवंत के मंत्री बनने पर जश्न में डूबा आजमपुर

Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Azampur engulfed in celebration after Jaswant became a minister
गांव आजमपुर में एक दूसरे का मुंह मीठा कराते जसवंत सैनी के परिजन - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जसवंत सैनी को योगी सरकार के मंत्री मंडल में शामिल किये जाने पर उनके गांव आजमपुर में जश्न का माहौल है। जैसे ही उन्होंने लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ली, तो परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

जसवंत सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता है और लंबे समय से संघ और भाजपा से जुड़े है। आठ भाई-बहनों में सबसे बड़े जसवंत सैनी है। शुक्रवार को योगी सरकार में जसवंत सैनी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ के बाद गांव आजमपुर में उनके पिता भूप सिंह सैनी, पत्नी मीनाक्षी आर्य ने परिवार संग खुशी मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पिता भूप सिंह सैनी का कहना है, कि बेटे जसवंत सैनी को योगी सरकार में मंत्री बनाये जाने से वह बेहद खुश है। उनका परिवार इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ व पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करता है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री जसवंत सैनी का परिवार
जसवंत सैनी के परिवार में उनकी पत्नी मीनाक्षी आर्य दो लड़के, और एक लड़की है । पत्नी मीनाक्षी गांव आजमपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है।
33 साल से संघ व भाजपा से जुड़े हैं जसवंत सैनी
वर्ष 1989 में संघ के शाखा कार्यवाह और मुख्य शिक्षक रहे।
वर्ष 1991 में देवबंद तहसील प्रमुख बने और अभाविप के जिला प्रमुख।
वर्ष 1997 में भाजयुमो महामंत्री बन सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।
वर्ष 2001 में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बनाए गए।
वर्ष 2004 में भाजपा के जिला महामंत्री बनाए गए।
वर्ष 2007 से 2010 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे।
वर्ष 2009 में सहारनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा।
वर्ष 2010 से 2014 तक भाजपा प्रदेश मंत्री रहे।
वर्ष 2017 से 2020 तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
वर्ष 2019 में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने।
वर्ष 2021 में राज्य पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed