फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Azam Khan burnt effigies of sharanpur

आजम खां का पुतला फूंका

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User सहारनपुर/ ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर/ ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan burnt effigies of sharanpur
आरएसएस को आतंकी संगठन बताने संबंधी बयान के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुलिस को चकमा देते हुए कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। थाना सदर पुलिस हकीकत नगर चौक स्थित रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं का इंतजार करती रह गई और उन्होंने जेवी जैन कॉलेज रोड पर पुतला फूंककर प्रदर्शन कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, बजरंग दल की ओर से थाना सदर पुलिस और एलआईयू यूनिट के पास सूचना  दी गई थी कि कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री आजम खां के विरोध में हकीकत नगर चौक पर विरोध जताएंगे। इस सूचना के आधार     पर ही सुबह साढ़े नौ बजे से ही थाना सदर से लेकर हकीकत  नगर चौक तक सदर पुलिस जीप दौड़ाती रही।
विज्ञापन


बाद में रामलीला मैदान में भी इंतजार किया गया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने यहां कुछ किया ही नहीं। इसी बीच, पुलिस को जानकारी मिली कि कार्यकर्ता हकीकत नगर की   बजाय जेवी जैन कॉलेज रोड की ओर गए हैं। इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती, बजरंग दल के कार्यकर्ता आजम खां के पुतले को आग के हवाले कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग सहसंयोजक दिव्यांश पंडित ने कहा कि पिछले 90  साल से संघ केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व में सेवा के अनेक प्रकल्प चलाता है। केदारनाथ से चेन्नाई त्रासदी तक स्वयंसेवक सेवा कार्यों में लगे हैं। इसलिए ऐसे संगठन पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने से पहले आजम खां पहले खुद को आंके।


उन्होंने कैबिनेट मंत्री पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई।पुतला फूंक प्रदर्शन करने वालों में महानगर सुरक्षा प्रमुख राहुल झांब, आशु अरोड़ा, अभिषेक पंडित, सागर मिगलानी, कन्हैया अरोड़ा, अपूर्व रोड़, सन्नी पंडित, अंकित पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed