फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ayushman cards made in health fair, patients got free treatment

Saharanpur News: निस्तारित होगा गांवों और बाहरी कॉलोनियों का कचरा

Sun, 24 Sep 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards made in health fair, patients got free treatment
एमआर सैंटर
सहारनपुर। महानगर में शामिल गांवों और बाहरी कॉलोनियों का कचरा अब एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के जरिए निस्तारित होगा। इससे एक ओर जहां शहर में गंदगी कम फैलेगी। वहीं कचरे से कमाई भी होगी। वर्तमान में महानगर की बाहरी कॉलोनियों में चार एमआरएफ सेंटरों का निर्माण जारी है।
विज्ञापन

नगर निगम वार्ड आठ में शकलापुरी मार्ग पर करीब डेढ़ बीघा जमीन पर एमआरएफ सेंटर बना रहा है। एमआरएफ सेंटर में कमरा और टीनशेड से हॉल तैयार किया गया है। इसके अलावा चहारदीवारी की गई है। वार्ड नौ के गांव चिरुकी, वार्ड दो में मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी के पास और बेहट रोड पर भी एक-एक एमआरफ सेंटर तैयार किया जा रहा है। चारों सेंटरों का निर्माण अंतिम दौर में है। इन सेंटरों पर आसपास के नगर निगम के गांवों और कॉलोनियों से कचरा लाया जाएगा। जिसमें से कांच, प्लास्टिक, पॉलिथीन, लोहा ऐसी चीजें जो रीसाइकिल हो सकती हैं को अलग कर बेचा जाएगा, जिससे कमाई होगी। साथ ही शेष कचरे से खाद बनाई जाएगी। यानी वार्डों का कचरा काफी हद तक वार्ड में ही निस्तारित होगा।
विज्ञापन

घर घर से लिया जा रहा कचरा
नगर निगम महानगर में घर-घर और प्रतिष्ठानों से दरवाजों पर जाकर कचरा लेता है। अब बाहरी कॉलोनियों में भी घर घर से कचरा लेने के लिए गाड़ियां लगाई गई हैं। यह गाड़ी निगम के गांवों और कॉलोनियों में जाकर घर घर से कचरा लेती है। अभी तक कचरा डंपिंग ग्राउंड पर फेंका जा रहा है, लेकिन एमआरएफ सेंटर चालू होने के बाद वहां जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ हो जाएगी संख्या
महानगर में फिलहाल चार एमआरएफ सेंटर चल रहे हैं। यह सेंटर करीब तीन साल से संचालित हैं, लेकिन चार नए एमआरएफ सेंटर बनने के बाद इनकी संख्या आठ हो जाएगी। जिससे अधिक कचरा निस्तारित होगा।

नगरायुक्त के निर्देशन में महानगर की बाहरी कॉलोनियों में चार नए एमआरफ सेंटर बना रहा है, जिनका निर्माण अंतिम दौर में है। चालू होने के बाद घर घर से लिया जाने वाला कचरा यहां अलग अलग किया जाएगा। वार्डों का कचरा वार्ड में ही निस्तारित करने का यह बेहतर तरीका है।
- अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed