{"_id":"692602a154bc61f47f0b3758","slug":"ayodhya-mps-caste-is-the-reason-for-not-getting-invitation-mp-imran-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-163701-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या सांसद की जाति न्योता न मिलने का कारण : सांसद इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या सांसद की जाति न्योता न मिलने का कारण : सांसद इमरान
Wed, 26 Nov 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद को जानबूझकर नहीं बुलाया गया है। वह दलित हैं। इसलिए उन्हें न्योता नहीं दिया गया। उनकी जाति न्योता न मिलने कारण बनी है।
सांसद इमरान मसूद ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दिए अपने बयान में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश में हर किसी को अपने धर्म का पालन की इजाजत है। प्रधानमंत्री अयोध्या जा रहे हैं। वह ध्वजारोहण कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। देश का प्रधानमंत्री किसी संसदीय क्षेत्र में जाएं और वहां के सांसद को आमंत्रित न किया जाए। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम मंदिर में नहीं मिलेंगे। वह तो सबरी के जूठे बेरों में मिलेंगे। राम मिलेंगे पंचवटी की छांव में। राम मिलेंगे मर्यादा से जीने में। उन्होंने कहा कि राम तो हनुमान जी के सीने में हैं।