फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Awareness is necessary to curb cyber crimes: Preeti Yadav

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने को जागरूकता जरूरी: प्रीति यादव

Mon, 06 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Awareness is necessary to curb cyber crimes: Preeti Yadav
व्यापार भवन पर साइबर जागरूकता अभियान गोष्ठी में जागरूक प्रचार पोस्टर का विमोचन करते पुलिस अधिका - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव ने कहा कि इंटरनेट के युग में अपराधी साइबर क्राइम करने के लिए नए-नए तरीके अपनाता है। इसलिए हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। जागरुकता से ही साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन के सभागार में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से साइबर अपराधों पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव, वस्तु एवं सेवाकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-1 एसपी सिंह, अतिरिक्त आयुक्त श्रेणी-2 रामबाबू, नगर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी और साइबर सेल के प्रभारी उमेश रोरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव ने कहा कि एटीएम में जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वहां आपके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति ना हो। जिससे कोई आपका पिनकोड आदि ना देख पाए। किसी भी प्रकार के लेन देन और व्यवहार में अपना ओटीपी किसी से साझा ना करें। उन्होंने कहा कि यदि अचानक कोई आपके बैंक एकाउंट को हैक करके उससे पैसे निकाल ले तो तुरंत साइबर अपराध शाखा को उनकी जानकारी दी जाए। जिससे आपके नुकसान की भरपाई शीघ्र कराई जा सके। नगर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी एवं साइबर अपराध शाखा प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा कि जैसे ही किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो तत्काल उसकी जानकारी साइबर अपराध शाखा को दे। जिससे सही समय पर कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके। अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी श्रेणी-1 एसपी सिंह, अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी श्रेणी-2 रामबाबू, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला द्वारा ट्रांसपोर्ट्स के जीएसटी नंबरों की पत्रिका का संयुक्त रूप से अनावरण किया। इस दौरान यशपाल मैनी, कृष्ण लाल ठक्कर, सूरज ठक्कर, गौतम शंकर सिंघल, सुधीर मिगलानी, डीके गुप्ता, संपूर्ण सिंह, भरत मिगलानी, दीपक खेड़ा, रोमी आहूजा, अनिल गुप्ता, कार्तिक खुराना, संजय गुप्ता, राजा नागपाल, ललित पोपली, हर्ष नागपाल, अनिल अरोड़ा, मुकेश दत्ता, बिटू सड़ाना, फरजानुर्रहमान, जसबीर बत्रा, प्रदीप लूथरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed