{"_id":"686580d97625a8aa5f087b37","slug":"authority-took-action-against-illegal-constructions-and-colonies-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-153122-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध निर्माणों और कॉलोनियों पर प्राधिकरण ने कार्रवाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध निर्माणों और कॉलोनियों पर प्राधिकरण ने कार्रवाई की
Thu, 03 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई की। कई अवैध निर्माणों को सील किया गया, वहीं अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
जंधेड़ी फाटक से पहले मल्हीपुर रोड पर करीब एक बीघा भूमि पर बनाई जा रही छह दुकानों को सील किया गया। अन्य निर्माण को ध्वस्त किया गया। शेखपुरा कदीम में मिनी बाईपास के पास एक व्यक्ति द्वारा 2000 वर्ग मीटर भूमि पर कराई जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। इसी जगह पर एक अन्य व्यक्ति द्वारा 6000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी में रास्ते बनाने के लिए किए कार्य को ध्वस्त कराया। बादशाहपुर में प्राथमिक विद्यालय एवं मंदिर के पीछे 11 बीघा भूमि पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण किया गया। बादशाहपुर के पास रामनगर मिनी बाईपास पर 12000 वग मीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया।