{"_id":"63c59e0627373023bf4c4446","slug":"authority-team-sealed-illegal-construction-saharanpur-news-c-14-1-81221-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्राधिकरण के दल ने सील किया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्राधिकरण के दल ने सील किया अवैध निर्माण
Tue, 17 Jan 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण के दल ने सोमवार को मल्हीपुर मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन सभागार को सील कर दिया। इनका निर्माण कार्य मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर किया जा रहा था।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि महानगर के विकास क्षेत्र-04 के तहत वरदान बरातघर सामने भूतल पर मानचित्र स्वीकृत कराए बिना एक सभागार का निर्माण किया जा रहा था। इसके चलते इस सभागार के निर्माण कार्य को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान चला रहा है। निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि कॉलोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत हो। स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण ही कार्य करें। इस अवसर में सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता हरिओम गुप्ता और मेट चरण सिंह आदि मौजूद रहे।