{"_id":"581b83bd4f1c1bab31437c6a","slug":"authority-sealed-48-illegal-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने सील की 48 अवैध दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने सील की 48 अवैध दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सील लगाती टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में त्योहारी सीजन के बाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर फिर से सख्ती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने शहीद गंज में बन रही 48 दुकानें सील कर दी गई।
ये दुकानें जहां बिना मानचित्र पास कराए बनाई जा रही थी, वहीं दुकानों का रास्ता भी काफी संकरा है। बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने शहीद गंज में 48 दुकानों को सील किया है।
विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल माथुर ने बताया कि यह दुकानें नवीन मित्तल नाम का बिल्डर बना रहा है। इसमें बेसमेंट सहित चार मंजिल हैं।
विज्ञापन
इन दुकानों पर जाने का रास्ता भी लगभग चार फीट का है। नक्शा पास नहीं कराने पर बिल्डर को करीब एक वर्ष से नोटिस आदि दिए जा रहे थे। बिल्डर की ओर से कोई नक्शा जमा नहीं करने पर इस अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ विकास प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा। शहर में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। सूचना पर तुरंत कार्रवाई होगी। इस दौरान अवर अभियंता सीएम अग्रवाल, मदन सिंह, प्राधिकरण का स्टाफ और पुलिस मौजूद रही।