{"_id":"5867fa364f1c1b7b25eeb9af","slug":"authorities-stopped-in-kenduki-mahapanchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंदुकी में प्रशासन ने रोकी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंदुकी में प्रशासन ने रोकी महापंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से वार्ता करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के केंदुकी गांव में पट्टे की विवादित भूमि को लेकर शनिवार को होने वाली हिंदू महापंचायत को पुलिस प्रशासन ने जबरन रोक दिया। इससे नाराज लोग एसडीएम कार्यालय पर जाकर धरने पर बैठ गए।
केंदुकी के दलित श्याम कुमार की पट्टे की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार को भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने महापंचायत का ऐलान किया था। वहीं दूसरे समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर महापंचायत रोकने की मांग की थी।
मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुबह से ही केंदुकी जाने वाले रास्तों पर पुलिस का कड़ा पसरा लगा दिया था।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जैसे ही हिंदू समाज के लोग वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में केंदुकी गांव में महापंचायत के लिए कूच करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई।
मगर, भारी पुलिस फोर्स होने के चलते लोगों की एक न चली। आखिर में नाराज लोग एसडीएम कार्यालय पर जाकर धरने पर बैठ गए। मांग की जब तक दलित समाज को इंसाफ नहीं मिल जाता वह धरनास्थल से नहीं उठेंगे।
वहां पहुंचे एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि सात जनवरी तक भूमि की पैमाइश करा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाएगा। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया। लोगों ने चेतावनी दी यदि प्रशासन ने आश्वासन पूरा नहीं किया तो फिर से महापंचायत होगी।