फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam on November 9, all preparations complete

Saharanpur News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा नौ नवंबर को, सभी तैयारियां पूरी

Thu, 06 Nov 2025 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam on November 9, all preparations complete
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा नौ नवंबर रविवार को होगी। परीक्षा केंद्र सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर गांव उमाही कोटा स्थित आईआईएमटी (इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी) को बनाया गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा दो चरणों में कराई जा रही है। पहले चरण की परीक्षा नौ नवंबर को होगी, जिसमें केवल कक्षा नौ और दस के पंजीकृत विद्यार्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 16 नवंबर को होगी। इसमें 11वीं और 12वीं के पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केवल एक पाली में होगी, जिसका समय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा, क्योंकि एक घंटा पहले केंद्र में एंट्री दी जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे जा चुके हैं, जिसका प्रिंटआउट लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की परेशानी हो तो घबराएं नहीं। ऐसे अभ्यर्थी अपने साथ अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचें। परीक्षा में मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर जाना वर्जित रहेगा। परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी।

------
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

लिंक www.amarujala. com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed