फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attention of every class kept in public welfare letter: Mohit

लोक कल्याण पत्र में रखा हर वर्ग का ध्यान: मोहित

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attention of every class kept in public welfare letter: Mohit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता से किए एक-एक वायदे को पूरा किया है।
बुधवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पार्टी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया हैं, जिसमें किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान कराने की घोषणा पार्टी ने की है। गन्ना भुगतान में देरी करने वाली चीनी मिलों से किसानों को ब्याज सहित भुगतान कराया जाएगा। इसके साथ ही पुन: सरकार बनने पर पांच हजार करोड़ की लागत के साथ चीनी मिलों का नवीनीकरण व आधुनिकीकरण होगा। जनता की मांग के अनुसार नई सहकारी चीनी मिलों की स्थापना होगी। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश मंत्री डाक्टर चंद्रमोहन, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन मौजूद रहे।

पाल समाज ने रखीं समस्याएं
सहारनपुर। भाजपा कार्यालय पर पाल समाज की बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज शामिल हुए। पाल समाज के लोगों ने समाज की कई समस्याओं से अगवत कराते हुए मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की। इस दौरान जोगिंदर पर्वता रोही, अशोक पाल, बलजीत चौधरी, रजनीश पाल, जोगिंदर प्रधान, ओमपाल प्रधान, सोपिन पाल, संजू पाल, सुरेश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed