{"_id":"62055933b20d4f37561c793b","slug":"attending-voters-door-with-tempting-promises-saharanpur-news-mrt57654138","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुभावने वादों संग मतदाताओं के दरवाजे पर लगा रहे हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुभावने वादों संग मतदाताओं के दरवाजे पर लगा रहे हाजिरी
विज्ञापन
संदीप राणा कांग्रेस प्रत्याशी
- फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी/सहारनपुर। विधान सभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को वोट डलने हैं। इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने प्रचार में रात दिन एक कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी जगपाल सिंह जहां अपने कार्यकाल के विकास कार्यों की याद दिला रहे हैं, वहीं सपा प्रत्याशी आशु मलिक भी एमएलसी रहते हुए किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच हैं। बसपा प्रत्याशी अजब सिंह बहन जी की सरकार के सुशासन और कांग्रेस प्रत्याशी संदीप राणा कांग्रेस की नीतियों के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
विधायक रहते कराए रिकार्ड तोड़ विकास कार्य : जगपाल सिंह
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे?
जवाब: मैं हर समय जनता के सुख दुख में उनके बीच रहता हूं। विधायक रहते रिकार्ड तोड़ विकास कार्य क्षेत्र में कराए हैं।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका क्या एजेंडा है?
जवाब: भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास जो अपने नारे के साथ धरातल पर भी साकार हो रहा है।
सवाल: आप चार बार विधायक रहे आपका रिपोर्ट कार्ड क्या है?
जवाब: मैंने गागगलहेड़ी में गेस्ट हाउस, कुम्हारहेड़ा में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, गागलहेड़ी में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कसबे के दोनो तिराहों का सुंदरीकरण सहित विधान सभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछवाया है।
सवाल: क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब: सहारनपुर देहात में युवाओं के लिए खेल के मैदान की अभी कमी है।
सवाल: यदि जनता आपको मौका देती है तो सबसे पहले कौन से कार्य करायेंगे?
जवाब: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग, खेल मैदान, रोजगार के लिए उद्योग लगवाने का काम करूंगा।
जनता के लिए पांच साल किया संघर्ष : आशु मलिक
सवाल: जनता आप को वोट क्यों दे?
जवाब: सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जनता के लिए पिछले पांच सालों से सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। एमएलसी रहते हुए जनता के सुख दुख में खड़ा रहा और विकास कार्य कराए।
विज्ञापन
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका क्या एजेंडा है?
जवाब: सपा सरकार के दौरान प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराये गये हैं। प्रदेश में गुणवत्तायुक्त सड़कों का जाल बिछाया है। किसानों के गन्ने का सही मूल्य दिलवाया। युवाओं को रोजगार दिया गया है।
सवाल: आप पर बाहरी होने के आरोप लग रहे हैं?
जवाब: मैं एमएलसी रहते जनता के संपर्क में लगातार बना रह कर उनके दुख सुख में भागीदार रहा। क्षेत्र के लोगों की मांग पर ही वे चुनाव में उतरे हैं।
सवाल: क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है।
जवाब: क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या रोजगार के साधनों का ना होना है। यहां के युवाओं को उत्तराखंड में रोजगार के लिए जाना पड़ता है।
सवाल: यदि जनता मौका देती है तो आप सबसे पहले कौन से कार्य कराएंगे?
जवाब: मैं सबसे पहले रोजगार के नए अवसर पैदा कराने का काम करूंगा। अच्छी चिकित्सा, बिजली, पानी, शिक्षा के साथ बदहाल सड़कों को सही कराया जाएगा।
बहन मायावती के सुशासन को याद करती है जनता : अजब सिंह
सवाल: जनता आप को वोट क्यों दे?
जवाब: लोग आज भी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का शासन याद करते हैं। जब पूरे जिले में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए थे। लोगों को फिर से वही विकास चाहिए।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब: सपा, भाजपा सरकारों ने जाति धर्म के नाम पर लड़ा कर अपना उल्लू सीधा किया है। मेरा एजेंडा केवल विकास कराना है। इसी उद्देश्य को लेकर मैं चुनाव मैदान में हूं।

जवाब: यहां शिक्षा के लिए कोई अच्छा हब नहीं है। खिलाड़ियों के लिए भी कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। युवाओं को रोजगार के लिए कोई उद्योग नहीं हैं।
सवाल: यदि जनता आपको विधायक चुने तो सबसे पहले कौन से कार्य करायेंगे?
जवाब: क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।
सवाल: युवाओं के लिए आप क्या करेंगे?
जवाब: इंजीनियरिंग, मेडिकल कालेज के साथ ही खेल स्टेडियम की स्थापना कराई जाएगी।
कांग्रेस के बाद किसी सरकार ने नहीं कराया विकास : संदीप राणा
सवाल: जनता आप को वोट क्यों दे?
जवाब: जनता परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस के बाद की पिछली सभी सरकारों के काम जनता देख चुकी है। कांग्रेस को छोड़ किसी ने विकास नहीं कराया है।

जवाब: क्षेत्र में रुके पड़े विकास कार्यों को गति देना और जो जनता की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराना है।

जवाब: युवाओं के लिए रोजगार के साधन नहीं होना। चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है।
सवाल: यदि जनता मौका दे तो आप सबसे पहले कौन सा कार्य कराएंगे?
जवाब: उद्योग की स्थापना, उपचार के लिए मिनी एम्स का निर्माण, स्टेडियम और गन्ना भुगतान नकद कराने का प्रयास किया जाएगा।

जगपाल सिंह भाजपा प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

आशु मलिक सपा प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

अजब सिंह बसपा प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR