फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attendance will be taken only if you show your face.

Saharanpur News: चेहरा दिखाएंगे, तभी लगेगी हाजिरी

Tue, 24 Sep 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Attendance will be taken only if you show your face.
सहारनपुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर व स्टाफ की मनमानी नहीं चलेंगी। सामुदायिक एवं न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फेस रीडर बायोमेट्रिक मशीन से उनकी हाजिरी लगेंगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले में 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 38 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिन पर फेस रीडर बायोमेट्रिक मशीन से डॉक्टर व स्टाफ की हाजिरी लगाने की सुविधा शुरू होगी। अभी तक इन केंद्रों पर बायोमेट्रिक से ही हाजिरी लगती है। कई बार विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण एवं अन्य जांचों में डॉक्टर व स्टाफ के नदारद रहने की बात सामने आ चुकी है। सुधार के निर्देश दिए गए। उसके बाद भी कुछ स्टाफ नहीं सुधरा है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इन स्वास्थ्य केंद्रों पर फेस रीडर बायोमेट्रिक मशीन लगाने का निर्णय लिया है। मशीनों की खरीदारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग आंकलन लगा रहा है कि मशीनों की खरीदारी का बजट कितना होगा। उसके बाद इन मशीनों को खरीदा जाएगा। जो मशीनें लगेंगी, उसमें फेस रीडर भी है। ऐसे में डॉक्टर व स्टाफ किसी भी तरह से हाजिरी से नहीं बच सकेंगे।
विज्ञापन


सामुदायिक व न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक की जगह अब फेस रीडर बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएंगी। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही मशीनों की खरीदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed