फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to uproot ATM, two accused arrested

एटीएम उखाड़ने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Attempt to uproot ATM, two accused arrested
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार की पीआरवी (पुलिस रेस्पांस व्हीकल) की सक्रियता के चलते बड़ी वारदात होने से बच गई। आईटीसी रोड पर एटीएम उखाड़ने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को पीरआवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात कोतवाली सदर बाजार की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे आइटीसी रोड पर पुलिसकर्मी जब इंडिया वन के एटीएम के पास पहुंचे तो देखा कि एटीएम कक्ष का शटर उखड़ा हुआ है और अंदर कुछ युवक घुसे हैं। पुलिस ने शटर खोलकर अंदर जाने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अंकित निवासी वेद विहार और विपिन निवासी बुड्ढ़ाखेड़ा बताए हैं। दोनों ने एटीएम उखाड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश करना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed