{"_id":"62cb1ab7dd34e20d6c6d4ff0","slug":"attempt-to-spoil-the-atmosphere-by-throwing-meat-in-front-of-religious-places-saharanpur-news-mrt5964730145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों के सामने मांस फेंक कर किया माहौल खराब करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों के सामने मांस फेंक कर किया माहौल खराब करने का प्रयास
विज्ञापन
मांस का टुकडा उठा कर ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
धार्मिक स्थलों के सामने मांस फेंक कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास
नकुड़ (सहारनपुर)। रविवार को किसी शरारती तत्व ने नगर में धार्मिक स्थलों के सामने मांस फेंककर दो बार माहौल बिगाड़ने का प्रयास है। परंतु पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल खराब होने से बचा लिया।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे नगर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के पास किसी व्यक्ति ने मांस फेंककर शांति भंग करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और मांस को वहां से हटवाया। उस वक्त शुरुआती जांच में माना जा रहा था कि शायद कोई कुत्ता मांस को उठाकर लाया होगा जिसने उसे यहां छोड़ दिया होगा। परंतु अपराह्न करीब चार बजे शरारती तत्वों ने एक बार फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए दूसरे धार्मिक स्थल के सामने पॉलिथीन में बांधकर मांस फेंक दिया। इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों को उस समय हुई जब कौए इसे नोंच कर खा रहे थे। जानकारी होते ही लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फेंके गए मांस को वहां से हटाया तथा लोगों को शांत किया।
हिंदू युवा वाहिनी के आलोक जैन, भाजपा के वरुण मित्तल, सचिन कुमार, अमित कुमार, विशंभर धीमान, डिंपल शर्मा, जितेंद्र सैनी, एडवोकेट पवन कुमार धीमान ने आरोप लगाया कि कोई शरारती तत्वों द्वारा नगर की शांति को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उधर, सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि नगर में गश्त बढ़ाई गई है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले का खुलासा किया जाएगा।