फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to hand over a dumper full of mining to the police

खनन से भरे डंपर को पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश

Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attempt to hand over a dumper full of mining to the police
खनन से भरे डंपर को पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन

मिर्जापुर (सहारनपुर)। खनन सामग्री से भरे ट्रक को रोकने के प्रयास में चालक ने पुलिस पर ही डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़कर सीज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग नदी से खनन कर बिना रव्वने के खनिज निकाल रहे हैं। सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया तो जानीपुर गांव के पास नदी के अंदर से अवैध रूप से खनन करके बिना रॉयल्टी /बिना रमन्ना के ले जाते हुए डंपर एचआर/ 582 बी-0746 को रोकने का प्रयास किया गया तो डंपर चालक द्वारा पुलिस पर डंपर को तेजी से चला कर जान से मारने की नियत से प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा डंपर का पीछा कर खारा पावर हाउस पुल के आगे मोड़ पर पकड़ लिया। डंपर सवार आदिल पुत्र जाहिद व अफजल पुत्र खालिद निवासी गांव रहणा थाना मिर्जापुर को पकड़ लिया। डंपर को सीज कर दोनो आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed