{"_id":"629a48b628eb8b061229291a","slug":"attempt-to-capture-shop-after-midnight-report-filed-saharanpur-news-mrt5914127170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात के बाद दुकान पर कब्जे का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात के बाद दुकान पर कब्जे का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद कसबे में एक विवादित दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से कब्जे का प्रयास करने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि आरोपी का कहना है कि उसने दुकान खरीदी है।
थाने के गांव बढेड़ी कोली निवासी अशोक कुमार पुत्र सहदेव सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी कस्बे के बस स्टैंड पर सहदेव मार्केट के नाम से संपत्ति है। इस पर उनका अपने पिता के साथ विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि गांव सूभरी ख्वाजा निवासी रईस पुत्र मुस्ताक ने इस विवाद का फायदा उठाते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर रात तीन बजे दुकान के शटर तोड़ वहां खड़ा उसका ट्रैक्टर निकालकर बाहर सड़क पर खड़ा कर दिया और अपना सामान डालने लगा। जब उसे मामले का पता चला तो वह अपने एक अन्य साथी के साथ मौके पर पहुंचा और उसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। उधर रईस का कहना है कि उन्होंने उक्त दुकान अशोक के पिता सहदेव से खरीदी है जिसका बैनामा रजिस्ट्रार ऑफिस में हुआ था।
थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह का कहना है कि अशोक कुमार की तहरीर पर रईस के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।