{"_id":"6747539aef3c174cec01926c","slug":"attempt-to-attack-actress-urmila-in-golden-temple-express-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urmila Sanawar: अभिनेत्री उर्मिला पर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में हमले का प्रयास, बताई राजनीतिक साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Urmila Sanawar: अभिनेत्री उर्मिला पर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में हमले का प्रयास, बताई राजनीतिक साजिश
Wed, 27 Nov 2024 10:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:47 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया है कि गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में हमले का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उनकी हत्या का प्रयास है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में हमले का प्रयास किया गया। उन पर यह हमला दिल्ली से मुंबई जाते समय हुआ। अभिनेत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है, जिसमें आरोप लगाया कि यह राजनीतिक साजिश के तहत उनकी हत्या का प्रयास है।
विज्ञापन
सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर ने बताया कि वह 16 नवंबर को गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से दिल्ली से मुंबई जा रही थी। बी-एक कोच में सीट संख्या 28 आरक्षित थी। वह ट्रेन में सवार हुईं तो एक महिला और उनकी बेटी ने उनसे सीट बदलने का आग्रह किया। इस पर वह आरक्षित बी-दो कोच की सीट संख्या एक पर बैठ गईं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग उनकी सीट पर पहुंचे। वहां बैठी महिला व उसकी बेटी से अभिनेत्री के बारे में पता किया, लेकिन महिला ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
उर्मिला ने बताया कि उनके टिकट की जानकारी सहारनपुर के ही एक करीबी को ही थी। कुछ लोग राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी हत्या कराना चाहते हैं, जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि जाको राखे साइयां मार सके न कोई। फिलहाल अभिनेत्री मुंबई में हैं।
विज्ञापन