फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attackers break into home via the roof; shoot two, condition critical.

Saharanpur News: घर में छत के रास्ते घुसे हमलावर, दो को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 10 May 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Attackers break into home via the roof; shoot two, condition critical.
बड़गांव(सहारनपुर)। नूनाबड़ी गांव में हमलावरों ने शुक्रवार देर रात छत के रास्ते घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मकान मालिक और एक रिश्तेदार घायल हो गए। फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस ने घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


नूनाबड़ी गांव निवासी शान उर्फ भोला अपने रिश्तेदार अब्दुल के साथ शुक्रवार रात अपने घर सो रहा था। बताया जाता है कि करीब दो बजे हमलावरों ने उसके मकान के पीछे से छत पर चढ़कर फायरिंग की। गोली लगने से दोनों लोग घायल हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन जाग होने पर हमलावर खेत के रास्ते भाग गए। रात में कई राउंड फायरिंग हुई तो लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां भोला उर्फ शान की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि 28 मार्च 2025 में दो पक्षों के बीच मदरसे के चंदे को लेकर विवाद हुआ था। फायरिंग की भी यहीं वजह बताई जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती हुए अब्दुल ने बताया कि एक साल पहले झगड़ा हुआ था। इसके चलते ही कुछ लोगों ने फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------



-- 11 घंटे तक फायरिंग से इन्कार करती रही पुलिस

हैरत की बात यह है फायरिंग की घटना के 11 घंटे बाद तक पुलिस जानकारी से इन्कार करती रही। बाद में पुलिस को जानकारी होने पर भी पुलिस घटना को संदिग्ध मानती रही।




------



नूनाबड़ी गांव में फायरिंग की घटना संदिग्ध लग रही है। पुराना विवाद की भी जांच कराई जा रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस भी हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

- अभितेष सिंह, सीओ देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed