फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attack On Chandrashekhar Azad: Bajrang Punia-Sakshi Malik reached hospital to know health, told condemnable

Saharanpur: भीम आर्मी प्रमुख का हाल जानने अस्पताल पहुंचे बजरंग पूनिया व साक्षी मलिक, घटना को बताया निंदनीय

Thu, 29 Jun 2023 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 01:42 PM IST
सार

सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमले के बाद जिला अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, वहीं उनके हाल जानने के लिए समर्थक व परिचित अस्पताल पहुंच रहे हैं। गुरुवार को पहलवान बजरंग पूनिया व साक्षी मलिक ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

विज्ञापन
Attack On Chandrashekhar Azad: Bajrang Punia-Sakshi Malik reached hospital to know health, told condemnable
बजरंग पूनिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमले की घटना में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि हमले में शामिल कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं अस्पताल में चंद्रशेखर का हाल जानने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। गुरुवार दोपहर पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने उनसे मुलाकात की और कुशलक्षेम पूछा।

विज्ञापन

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि चंद्रशेखर पर हमले की घटना में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस को  कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की हालत सामान्य है। वह अभी जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandrashekhar Azad: आखिर कौन है चंद्रशेखर? हिंसा से बटोरीं थी सुर्खियां, टाइम मैगजीन में भी छप चुका है नाम

Attack On Chandrashekhar Azad: Bajrang Punia-Sakshi Malik reached hospital to know health, told condemnable
मौके पर मौजूद कार - फोटो : amr ujala

बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी पहुंची अस्पताल, घटना को बताया निंदनीय
चंद्रशेखर पर हमले को लेकर मीडिया कर्मियों से बजरंग पूनिया ने बातचीत में घटना को निंदनीय बताया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कुछ देर बाद पहलवान साक्षी मलिक भी जिला अस्पताल पहुंच गईं। हालांकि उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं की, वह सीधे आईसीयू में गईं और चंद्रशेखर का हालचाल जाना। सहारनपुर और विभिन्न दलों के राजनीतिक हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं।

Attack On Chandrashekhar Azad: Bajrang Punia-Sakshi Malik reached hospital to know health, told condemnable
एसएसपी सहारनपुर, डॉ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला

भाजपाइयों ने जाना चंद्रशेखर का हाल-चाल 
जिला अस्पताल में भर्ती आजाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर से मिलने के लिए भाजपा के महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने चंदशेखर से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार मामले को लेकर गंभीर है। आरोपी किसी सूरत में भी पुलिस से नहीं बच पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed