फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attack on Chandrashekhar Azad: Accused of Firing on Bhim Army Chief Chandrashekhar In Saharanpur arrested

Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी प्रमुख को अस्पताल से मिली छुट्टी, पुलिस बोली-जल्द करेंगे वारदात का खुलासा

Thu, 29 Jun 2023 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 11:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बुधवार शाम अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। उनकी कमर में गोली लगी, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Attack on Chandrashekhar Azad: Accused of Firing on Bhim Army Chief Chandrashekhar In Saharanpur arrested
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं गुरुवार शाम को चंद्रशेखर को सहारनपुर के जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर देवबंद की गांधी कॉलोनी में कार में आए बदमाशों ने उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई। वह घायल हो गए और कार के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन


चंद्रशेखर को पहले देवबंद के सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। इसके उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ी संख्या में अस्पताल में समर्थक एकत्र हो गए। हमले का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद सहारनपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आजाद की स्थिति बेहतर है। उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी दे दी गई है। वह घर पर ही आराम करेंगे। वहीं पुलिस की कई टीमें मामले की पड़ताल में जुटी है।

तेहरवीं से लौट रहे थे चंद्रशेखर
बुधवार शाम चंद्रशेखर देवबंद की गांधी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अजय कुमार की माता की तेहरवीं में शामिल होने आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी फॉर्च्यूनर कार से लौट रहे थे। उनके साथ कार में जिला पंचायत सदस्य कारी नौशाद और महक सिंह सहित कई पदाधिकारी भी बैठे थे।

फ्लाईओवर के नीचे यूनियन तिराहे के पास कार सवार बदमाशों ने उनपर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके पेट को दाईं ओर छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। हाईवे पर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने ट्वीट कर हमले की निंदा की है।

हरियाणा नंबर की कार में थे हमलावर
पुलिस की अभी तक जांच में सामने आया कि चंद्रशेखर पर हमला करने वाले दो लोग थे, जबकि तीसरा व्यक्ति कार चला रहा था। बदमाशों की कार का नंबर हरियाणा का था। भीम आर्मी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध के मुताबिक स्टेट हाईवे पर जानकारी करने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार दो लोगों ने चंद्रशेखर पर फायरिंग की, जबकि एक व्यक्ति कार चला रहा था।

बदमाशों की कार पकड़े जाने की चर्चा, मौन साध रहे अधिकारी
आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला करने वाले बदमाशों की कार पकड़े जाने की चर्चा देर रात तेज हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार को सहारनपुर क्षेत्र में ही बरामद कर लिया है, लेकिन बदमाशों नहीं पकड़े गए। वहीं सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने ओरापियों को भी पकड़ लिया है। हालांकि, इस पर अभी कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।

बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी पहुंची अस्पताल, घटना को बताया निंदनीय
चंद्रशेखर पर हमले को लेकर मीडिया कर्मियों से बजरंग पूनिया ने बातचीत में घटना को निंदनीय बताया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग। पहलवान बजरंग पूनिया के अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद पहलवान साक्षी मलिक भी जिला अस्पताल पहुंच गईं। हालांकि उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं की वह सीधे आईसीयू में गईं और चंद्रशेखर का हालचाल जाना। सहारनपुर और विभिन्न दलों के राजनीतिक हस्तियां अस्पताल पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed