फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ATS raided Umahi and caught the suspected youth

Saharanpur News: एटीएस ने उमाही में छापा मारकर संदिग्ध युवक को पकड़ा

Sun, 07 May 2023 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
ATS raided Umahi and caught the suspected youth
- पीएफआई से जुड़े होने का संदेह, लखनऊ ले गई टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एटीएस ने पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े होने के संदेह में थाना नागल के गांव उमाही से एक युवक को पकड़ा, जिसे लखनऊ एटीएस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
लखनऊ एटीएस की टीम ने देवबंद एटीएस की मदद से थाना नागल क्षेत्र के गांव उमाही निवासी मुंतजिर पुत्र शमशाद को शनिवार की रात उसके घर पर छापा मारकर पकड़ा है। इसके साथ ही मुंतजिर का मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी एटीएस ने कब्जे में लिए। एटीएस ने पीएफआई से जुड़े होने के शक के आधार पर मुंतजिर को पकड़ा है। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों को एटीएस की कार्रवाई की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि एटीएस अपने स्तर से कार्रवाई करती है। मुंतजिर के पकड़ने जाने की जानकारी मीडिया के जरिए मिली है। वह मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएफआई के कार्यक्रम में एक बार हुआ था शामिल, बनाया था कोषाध्यक्ष
मुंतजिर मजदूरी करता है। सूत्र बताते हैं कि एसटीएस की पूछताछ में मुंतजिर ने बताया कि वह एक बार पीएफआई के कार्यक्रम शामिल हुआ था, लेकिन अब उसका किसी से कोई संपर्क नहीं है। वहीं, एटीएस के पास ऐसे कुछ साक्ष्य हैं, जिनसे पता लगता है कि मुंतजिर अब भी पीएफआई के संपर्क में था और उसे पीएफआई की पश्चिमी की शाखा का कोषाध्यक्ष भी बनाया गया था।

कॉल डिटेल खोलेगी राज

एटीएस ने मुंतजिर का मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए है। एटीएस मुंतजिर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवा रही है। इसके बाद पता लगेगा कि मुंतजिर किन-किन लोगों के संपर्क में था।


पहले भी पकड़े जा चुके आतंकी और संदिग्ध, दोबारा आ सकती है एटीएस

जिले में पहले भी कई संदिग्ध और आतंकी भी पकड़े गए हैं। पीएफआई से जुड़े होने के शक के आधार पर मुंतजिर को पकड़ा गया है। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ एटीएस दोबारा सहारनपुर में कार्रवाई कर सकती है। कई संदिग्धों को चिन्ह्त किया जा रहा है। इनके कनेक्शन पीएफआई से जुड़े होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed