{"_id":"69b8667de769ea7d850c8535","slug":"ats-investigating-harishs-connection-to-adil-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-171454-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आदिल से हारिश का कनेक्शन तलाश रही एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आदिल से हारिश का कनेक्शन तलाश रही एटीएस
Tue, 17 Mar 2026 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुरादाबाद में संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने से सहारनपुर का नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी सहारनपुर में मानकमऊ का रहने वाला है। इसी क्षेत्र से चार महीने पहले संदिग्ध आतंकी डॉ. आदिल अहमद गिरफ्तार हुआ था। अब एटीएस उससे भी हारिश का कनेक्शन तलाश रही है।
देश में कहीं भी आतंकी घटना सामने आती है या किसी संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी होती है तो अक्सर उसका संबंध सहारनपुर जिले से निकल आता है। हाल के सालों में यहां से विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़े कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिससे जिले की आबोहवा को लेकर चिंता भी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला मुरादाबाद में यूपी एटीएस की कार्रवाई से जुड़ा है।
एटीएस ने मुरादाबाद से बीडीएस की पढ़ाई कर रहे सहारनपुर के मानकमऊ निवासी हारिश को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि हारिश उसी क्षेत्र मानकमऊ का रहने वाला है।