फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ATS engaged in search of those who made fake documents of suspects

संदिग्ध के फर्जी दस्तावेज बनाने वालों की तलाश में जुटी एटीएस

Thu, 17 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
ATS engaged in search of those who made fake documents of suspects
-- जनसेवा केंद्र चलाने वाला आरोपी अब यमुनानगर में करता है नौकरी
विज्ञापन

-- एटीएस ने देवबंद सहित जिले के कई इलाकों में डाला है डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भोपाल में पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकियों के मामले में एटीएस जिले में डेरा डाले हुए है। वह सहारनपुर निवासी उस युवक की तलाश कर रही है, जिसने संदिग्धों के फर्जी नामों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान पत्र बनाए थे।
एटीएस सूत्रों के मुताबिक तब, यह युवक जनसेवा केंद्र चलाता था और अब जनपद यमुनानगर में नौकरी करता है। आरोपी की पहचान लगभग एटीएस ने कर ली है। उसके ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। एटीएस की एक टीम यमुनानगर भी गई है, लेकिन आरोपी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। एटीएस की कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, देवबंद से लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों के संपर्क रहे इमामुल हक की गिरफ्तारी के बाद एटीएस उस आरोपी की भी तलाश कर रही है, जिसके जरिए आरोपी आतंकियों के संपर्क में आया था। इसके साथ ही आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों से जुड़ा था। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि एटीएस अपने स्तर से कार्रवाई करती है। कहां-कहां दबिश दी गई, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed