फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Atal ji's bones disappeared on Yamuna Ghat in Saharanpur

सहारनपुर में यमुना घाट पर हुआ अटल जी की अस्थियों का विसर्जन

Sun, 26 Aug 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Atal ji's bones disappeared on Yamuna Ghat in Saharanpur
सहारनपुर के शाहजहांपुर में यमुना घाट पर अटल जी की अस्थियों का विसर्जन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। सर्व समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल तेरा नाम रहेगा के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


शाहजहांपुर में यमुना नदी के घाट अस्थियों का विसर्जन किया गया।  लखनऊ से शुरू हुई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को शनिवार की शाम राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी और यात्रा प्रमुख महेंद्र धनौरिया सहारनपुर लेकर पहुंचे। पेपर मिल फाटक पर बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इसके बाद अस्थि कलश यात्रा का काफिला पेपर मिल रोड, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहा, दीवानी तिराहा, पार्र्श्वनाथ प्लाजा, कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड, मेला गुघाल पुल से सरसावा होते हुए शाहजहांपुर स्थित यमुना नदी के घाट पर पहुंचा। जहां से भी यात्रा निकली, वहां लोग काफिले के साथ जुड़ते चले गए। शहर में हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोगों ने अस्थि कलश रथ पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी के घाट पर आचार्य कुलदीप ने मंत्रोच्चारण के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी व राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी के हाथों अस्थियों का विसर्जन कराया। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, ब्रिजेश सिंह, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, लैकफेड के निदेशक अभय चौधरी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, लाज कृष्ण गांधी, अमित गगनेजा, अल्पना तलवार, नरेश धनगर, रंजना नैब, अमित वर्मा, गौरव राणा, नितिन जैन, विवेक चावला, अमित गर्ग, यतेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।  

इरशाद ने कराया मुंडन, मुस्लिम महिलाओं ने बरसाए फूल  
सहारनपुर। अस्थि कलश यात्रा जब घंटाघर पर पहुंची तो खानआलमपुरा निवासी इरशाद ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख प्रकट करते हुए मुंडन कराया। इरशाद का कहना है कि देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बड़ा योगदान है। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने सर्व समाज का उत्थान किया। इसीलिए वह सर्व समाज के नेता रहे। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में आई मुस्लिम समाज की महिलाओं ने अस्थि कलश पर फूल बरसाए और नारे लगाए। चौधरी इमरान अंसारी, अब्दुल खालिक, राशिद अंसारी, नरजीम अंसारी, रिहाना प्रवीन, इमराना, गुलशन, तब्स्सुम, हीना, आफरीन, गजाला, रूबीना, मोहसिना, शाईस्ता आदि मौजूद रही।  

जाम में फंसे लोग  
सहारनपुर। अस्थि कलश यात्रा के निकल जाने के बाद कोर्ट रोड, रेलवे रोड, घंटाघर, अग्रसेन चौक, अंबाला रोड, देहरादून रोड पर जाम लग गया। करीब दो घंटे यातायात व्यवस्था ठप रही। ट्रैफिक और थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। यात्रा को लेकर प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया था। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।  

व्यापारियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित  
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कोर्ट रोड पर अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला, राजेंद्र गुप्ता, यशपाल मैनी, कृष्ण लाल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, राजपाल सिंह, राम राजीव सिंघल, तजेंद्र सिंह कपूर, एसके दुआ, राजकुमार विज, नीरज जैन, राकेश नारंग, चरणजीत बाठला, राजवीर बत्रा, अशोक नारंग, अशोक छाबड़ा, मदन लांबा, सूरज प्रकाश ठक्कर, हरीश कालड़ा, अनिल गुप्ता मौजूद रहे। 

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
सहारनपुर। अस्थि कलश यात्रा को लेकर पेपर मिल रोड से लेकर शाहजहांपुर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अस्थि विसर्जन के समय यमुना नदी घाट पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed