फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assured of security by taking out flag march

फ्लैग मार्च निकालकर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Thu, 16 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Assured of security by taking out flag march
जुमे की नवाज के मद्देनजर सहारनपुर के श्रीराम चौक से फ्लैग मार्च करते डीएम एसएसपी व सुरक्षा कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी के तहत शुक्रवार यानी आज होने वाली जुमे की नमाज से पूर्व बृहस्पतिवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम घंटाघर से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी आकाश तोमर के नेतृत्व में महानगर के समस्त थानों की पुलिस, पीएसी और आरएएफ ने घंटाघर से पैदल मार्च शुरू किया। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, शहीद गंज बाजार, चौक फव्वारा, मोरगंज बाजार, दाल मंडी पुल सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस-फोर्स ने पैदल मार्च किया। पुराने शहर के इलाकों में होते हुए पुन: घंटाघर पर पहुंचकर फ्लैग मार्च संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर ने सभी सीओ, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि पूरी तरह सतर्क रहे। अगर कोई कानून का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ट्रैफिक वार्डन भी करेंगे पुलिस-प्रशासन का सहयोग
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान ट्रैफिक वार्डन भी मुख्य मार्गों और बाजारों में तैनात रहकर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेंगे। चीफ ट्रैफिक वार्डन डॉ. योगेंद्र दुधेरा ने बताया कि शुक्रवार को सभी वार्डन सड़कों पर रहेंगे। पुलिस-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

जुमे की नवाज के मद्देनजर सहारनपुर के श्रीराम चौक से फ्लैग मार्च करते पुलिस कर्मी

जुमे की नवाज के मद्देनजर सहारनपुर के श्रीराम चौक से फ्लैग मार्च करते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

जुमे की नवाज के मद्देनजर सहारनपुर के नेहरू मार्केट  में फ्लैग मार्च करते पुलिस कर्मी व आरएएफ

जुमे की नवाज के मद्देनजर सहारनपुर के नेहरू मार्केट में फ्लैग मार्च करते पुलिस कर्मी व आरएएफ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed