फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assistant nursing superintendent's salary stopped due to flaws

खामियां मिलने पर सहायक नर्सिग अधीक्षक का वेतन रोका

Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Assistant nursing superintendent's salary stopped due to flaws
सहारनपुर। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमएस डॉ. आभा वर्मा ने सोमवार की रात में एसबीडी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं, इसके बाद सहायक नर्सिंग अधीक्षक को जिम्मेदार मानकर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे सीएमएस सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंची। वहां मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों को मरीजों की सही से देखभाल करने के निर्देश दिए। बरामदे में भीड़ लगाए मिले तीमारदारों को बाहर बैठने को कहा, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इसके बाद उन्होंने ट्रामा सेंटर, बर्न वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, हड्डी वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। कई कर्मचारी बिना वर्दी के मिले तो कई अपनी ड्यूटी से गायब मिले। सभी कर्मचारियों को वर्दी में ड्यूटी पर रहने तथा कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। सीएमएस ने सहायक नर्सिंग अधीक्षक मोनिका अग्रवाल का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कई चिकित्सक भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed