फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assembly elections: 294 employees will be engaged in counting of votes

विधानसभा चुनाव: मतगणना में लगेंगे 294 कर्मचारी

Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections: 294 employees will be engaged in counting of votes
- 10 मार्च की सुबह आठ बजे तक प्राप्त होने वाले पोस्टल बैलेट होंगे मतगणना में शामिल
विज्ञापन

- एक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए लगेंगी 14 टेबल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है। 10 मार्च को होने वाली मतगणना में जिले की प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। सातों विधानसभा सीटों की मतगणना 98 टेबल पर होगी। मतगणना करने के लिए 294 कर्मचारी लगेंगे।
जनपद में हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद 14 फरवरी को सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 71 प्रत्याशियों का भाग्य 10 मार्च को होने वाली मतगणना में खुलना है। प्रत्येक विधानसभा सीट की वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। पहले ये एक ही हॉल में लगती थी, लेकिन इस बार एक हॉल में सिर्फ सात टेबल ही लगाई जाएंगी। इस तरह से जनपद की सातों विधानसभा सीटों के लिए 98 टेबल लगेंगी। एक टेबल पर तीन कर्मचारी मतगणना करेंगे। एक विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती का कार्य 42 कर्मचारियों के पास रहेगा। सातों विधानसभा सीटों की होने वाली मतगणना के लिए 98 टेबल और 294 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि पहले एक विधानसभा की सभी 14 टेबल एक ही हॉल में लगाई जाती थीं। इस बार एक हॉल में सिर्फ सात टेबल ही लगेंगी।
विज्ञापन

पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 मार्च को सुबह आठ बजे तक प्राप्त होने वाली पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। ईवीएम की मतगणना से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती कराई जाएगी। पोस्टल बैलेट का आना अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed