फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aspa national president Chandrashekhar is ill

आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर बीमार

Wed, 12 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Aspa national president Chandrashekhar is ill
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि देर रात उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हल्के बुखार और खांसी के बाद चंद्रशेखर आजाद ने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व चंद्रशेखर आजाद दिल्ली से अपने घर छुटमलपुर लौटे थे। तब वे यहीं पर हैं। पिछले दो दिन से उन्हें हल्के बुखार, जुकाम और खांसी की शिकायत है। इसके चलते मंगलवार की देर शाम उन्हें सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद हालात में सुधार होने पर रात 11 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वे अपने घर लौट आए। आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हालांकि कोविड टेस्ट नहीं कराया है, लेकिन फिर भी उन्होंने खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है। अभी स्वास्थ्य ठीक होने तक वे किसी से नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बयान जारी करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के इस कठिन समय में आम जनता की मदद जरूर करें। साथ ही खुद को भी सुरक्षित रखें। स्वयं को और अपने परिवारों को सुरक्षित रखते हुए मानव कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाते रहे। वे सभी के लिए मंगल की कामना करते हैं और उम्मीद जताते हैं कि जल्द ही देश और दुनिया के लोग कोरोना संक्रमण से मुक्ति पा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed