फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asif accused of rape by posing as Ashish

Saharanpur News: आसिफ पर आशीष बनकर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 16 Oct 2024 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Asif accused of rape by posing as Ashish
-पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। कस्बा निवासी युवती ने दो युवकों पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित युवती ने कस्बे के मोहल्ला जोगियान निवासी आसिफ पुत्र इरफान व गांव कुल्हेड़ी निवासी मोहसीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आसिफ ने अपना नाम आशीष बताकर उससे दोस्ती कर ली। धोखे से उसे अपने साथी मोहसीन के कंप्यूटर सेंटर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करते हुए साथी की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बना ली। कुछ दिन बाद उसे आसिफ का असली नाम पता चला तो उसने आरोपी के साथ बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपये हड़प लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व उक्त दोनों आरोपियों ने धोबियों वाली गली से जाते समय उसे जबरन मोहसीन के कंप्यूटर सेंटर के अंदर खींच लिया। धर्म परिवर्तन कराकर निकाह न करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed