{"_id":"660495a3e883aa51ba097494","slug":"asha-will-go-door-to-door-to-stop-mosquitoes-from-breeding-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-120876-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए घर-घर जाएंगी आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए घर-घर जाएंगी आशा
Thu, 28 Mar 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष प्लान तैयार किया है। इसके तहत आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मच्छरों को पनपने से रोकेंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि एक अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसको लेकर आशा व आशा संगिनियों को रक्त पट्टिकाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए पूरी तैयारी कर ली है। दो साल से जिले में मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है। इस बार भी प्रयास यहीं रहेगा कि मलेरिया का मामला न मिले। इसके लिए टीम गठित कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आशा कार्यकर्ता क्षेत्रों में घर-घर जाकर पानी से भरे बर्तनों, कूलर, गमलों, छतों पर रखे डिब्बों, टायरों, फ्रीज आदि की सफाई कराएंगी, जिससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।