फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asha died due to head injury, murder accused son arrested

Saharanpur News: सिर में चोट लगने से हुई थी आशा की मौत, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Asha died due to head injury, murder accused son arrested
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की निर्भयपुरम कॉलोनी में बेटे ने मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अधिक चोट लगने से मौत होना आया है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

निर्भय पुरम कॉलोनी निवासी अक्षय 15 दिन पहले बिहार में शादी कर पत्नी को घर लाया था। शनिवार सुबह परिवार में किसी बात को लेकर पत्नी और सास में झगड़ा हो गया था। विवाद होने के चलते पत्नी घर से चली गई थी। दिनभर टेंपो चलाने के बाद अक्षय घर लौटा। पत्नी को घर न पाकर मां आशा से बात की थी। घर से पत्नी चली गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद मां-बेटे में झगड़ा हो गया था। गुस्से में बेटे ने मां आशा को बुरी तरह पीटा थी, जिसकी मौत हो गई थी। सौतेले बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। हत्यारोपी सगे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। रविवार को अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आशा की मौत सिर में अधिक चोट की वजह से होना आया है। पुलिस के मुताबिक, अक्षय के पिता की दो शादी हुई थी। सौतेला बेटा अलग रहता है, जबकि सगा बेटा अक्षय अपनी मां आशा के साथ रहता था। आशा की मौत और अक्षय के जेल जाने के बाद घर पर ताला लटक गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed