{"_id":"68cafc787a78124597096e99","slug":"as-the-water-level-of-the-ganges-decreased-the-concern-of-erosion-increased-saharanpur-news-c-27-1-bij1002-160415-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा का जलस्तर कम हुआ तो बढ़ गई कटान की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा का जलस्तर कम हुआ तो बढ़ गई कटान की चिंता
Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध का कटान रोकने के लिए काम में जुटे मजदूर। संवाद
बिजनौर। एक दिन पहले बढ़ते जलस्तर से परेशान विभाग ने बुधवार को पानी घटने पर राहत महसूस की। दोपहर होते होते घटता जलस्तर चिंता में बदल गया। गंगा ने रावली की ओर तटबंध में कटान शुरू कर दिया। सिंचाई विभाग लगातार कटान रोकने को बोरे डाल रहा है, लेकिन कटान से धीरे-धीरे तटबंध की मिट्टी गंगा की धारा में समा रही है।
दस दिन पहले गंगा ने रावली तटबंध पर कटान शुरू किया था। तमाम प्रयास भी हुए, लेकिन गंगा ने 300 मीटर की दूरी में पूरा तटबंध काट दिया। उसके पीछे सिंचाई विभाग और एनएचआई ने मिट्टी डालकर नया तटबंध बनाया। उस समय गंगा में मात्र 70 से 80 हजार क्यूसेक पानी ही चल रहा था।
पहाड़ों पर बारिश हुई तो मंगलवार को गंगा का जलस्तर पौने दो लाख तक पहुंच गया। नए तटबंध पर खतरा मंडाराने लगे। लगातार बोरे और बल्लियां लगाकर उसे बचाने का काम किया गया। बुधवार को यह जलस्तर घटकर सवा लाख क्यूसेक तक पहुंच गया।
विज्ञापन
नए तटबंध पर खतरा तो कम हो गया, लेकिन बुधवार की दोपहर तक रावली की ओर पुराने तटबंध पर घटती धारा से मिट्टी की ढांग गिरने लगी। अब मजदूर पुराने तटबंध पर करीब 400 मीटर की दूरी तक कटान रोकने के काम में जुटे हुए हैं।