{"_id":"66bbb7f31064d42e84075964","slug":"as-the-festivals-approach-the-number-of-passengers-in-trains-increases-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-129408-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: त्योहारों के नजदीक आते ही ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: त्योहारों के नजदीक आते ही ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
Wed, 14 Aug 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी है। स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है, साथ ही नियमित रूप से ट्रेनों में ड्यूटियां लगाई गई है, जो किसी भी संदिग्ध वस्तु पर नजर रखेंगे।
रेलवे स्टेशन से अप और डाउन में 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है, इसलिए ट्रेनों में एकाएक भीड़ बढ़ती जा रही है। वेटिंग का आंकड़ा भी 100 के पार पहुंच गया है। ऐसे में यात्रियों को जिस ट्रेन में सीट मिल रही है, उसमें सफर कर रहे है। यही नहीं जिन यात्रियों का रिजर्वेशन है, उन्हें सीट भी नहीं मिल पा रही है। रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ बढ़ने से जीआरपी और आरपीएफ भी अलर्ट है। प्रतिदिन प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किग में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोमवार की देर रात जीआरपी सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने शताब्दी सहित कई ट्रेनों के कोच चेक किए।