फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   As soon as the weather cleared, the temperature increased by six degrees, heat troubled people

Saharanpur News: मौसम साफ होते ही छह डिग्री बढ़ा तापमान, गर्मी ने किया परेशान

Tue, 27 May 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
As soon as the weather cleared, the temperature increased by six degrees, heat troubled people
सहारनपुर। बारिश के बाद मौसम खुलते ही तापमान ने छह डिग्री सेल्सियस की छलांग लगाई। ऐसे में नौतपा के दूसरे दिन सोमवार की धूप झुलसाने वाली रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जनपद में नौतपा के पहले दिन यानी 25 मई को झमाझम बारिश हुई थी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29 डिग्री पर आ गया था, जबकि जो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री चल रहा था वह भी गिरकर 24 पर आ गया था। मौसम खुलते ही मंगलवार को गर्मी ने फिर अपना प्रचंड रूप दिखाया। सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप में खड़ा होना मुश्किल रहा। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम रही। न्यूनतम तापमान रविवार की तुलना में 2.5 डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री से बढ़कर 35 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 30 मई को भी बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed