फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Artists' creations fascinated me in the painting exhibition

चित्रकला प्रदर्शनी में कलाकारों की कृतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Tue, 22 Feb 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Artists' creations fascinated me in the painting exhibition
छुटमलपुर (सहारनपुर)। एएचपी इंटर कॉलेज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर छज्जू सिंह पुंडीर की स्मृति में तथा कॉलेज स्थापना की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी, कॉलेज प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार एवं प्रदर्शनी संयोजक डॉ. अशोक राय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी संयोजक डॉ. अशोक राय ने अतिथि को कलाकारों द्वारा व्यक्त की गई अभिव्यक्ति की जानकारी दी। कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का मुख्य अतिथियों ने अध्ययन किया और प्रदर्शनी में लगाई कृतियों की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। धर्मेंद्र कुमार ने प्रदर्शनी के आयोजनकर्ता एवं प्रतिभागियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

चित्रकला प्रदर्शनी में मुख्य रूप से दिव्यांशी, आयशा, शिवांगी, जानवी गुप्ता, मोहिनी, आन्या तोमर, नैंसी, शिखा, अंजू, अनुष्का, शालू, राधिका सहित कक्षा 6 से 12 तक के कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से आमंत्रित किए गए फ्रीलांस आर्टिस्ट राखी, विक्रांत खुदार्या, सीमा कांबोज, शिवानी, कमरेज अली और अनुज गुप्ता ने भी अपने चित्रों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के आयोजन में किरण, इंदिरा राजेश, प्रतिभा, रीना पाल, अर्पणा रूहेला, अल्पना सिंह, हरिशंकर मौर्य, आशुतोष बहादुर, सुरेंद्र मोहन शर्मा, अंकित कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, जयकिरत सहगल आदि का सहयोग रहा।

छुटमलपुर में चित्रकला प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते प्रबंधक प्रतिनिधि

छुटमलपुर में चित्रकला प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते प्रबंधक प्रतिनिधि- फोटो : SAHARANPUR

बंसी बजा गऊओं को रिझाते कान्हा का चित्र

बंसी बजा गऊओं को रिझाते कान्हा का चित्र- फोटो : SAHARANPUR

रानी लक्ष्मी बाई का चित्र

रानी लक्ष्मी बाई का चित्र- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed