फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arrested for fraudulently withdrawing 3.87 lakh from the account

Saharanpur News: फर्जी तरीके से खाते से 3.87 लाख निकालने वाले गिरफ्तार

Fri, 06 Jan 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Arrested for fraudulently withdrawing 3.87 lakh from the account
सहारनपुर। बैंक से फर्जी तरीके से चेक लगाकर 3.87 लाख रुपये निकालने वाले तीन शातिर आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जीवाड़ा कर लोगों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी मनोज कुमार के खाते से उन्हीं के चेक से 3.87 लाख रुपये निकाले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की। इस मामले में पुलिस ने रामकुमार निवासी नारायणपुर, विकास निवासी राजीव कॉलोनी, पदम निवासी गांव मलकपुर जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मनोज के खाते से 3.78 लाख रुपये निकालना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी
आरोपी विभिन्न बैंकों में जाते थे। अगर कोई व्यक्ति एकाउंटपेयी चेक लगाने आता था तो स्लिप भरने के बहाने मदद करते थे। आरोपी व्यक्ति का खाता नंबर व हस्ताक्षर देख लेते थे। इसके बाद उसकी व्यक्ति के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाकर अगले दिन बैंक जाते थे और बैंककर्मियों को बताते थे कि उन्होंने एकाउंटपेयी चेक लगाया है, जिस व्यक्ति ने चेक दिया है, उसके खातों में पैसा नहीं है। इसलिए अभी चेक वापस कर दें। इसी तरह आरोपी बैंक से चेक प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद एकाउंटपेयी के लिए लगाए चेक की दो लाइनें मिटा देते थे। इसके बाद आरोपी चेक देने वाले व्यक्ति के बैंक और खाते का पता करते थे। इसके बाद बैंक में जाकर चेक लगाकर चेक कैश करा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई आरोपियों के मिले सुराग
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है, जिसमें पता लगा है कि इनके गैंग में अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के भी पुलिस प्रयास शुरू कर दिए हैं।
लूट व चोरी की वारदात करने वाला गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने लूट व चोरी की करीब 12 वारदातों को अंजाम दिया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी दानिश निवासी ढोलीखाल को क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। वहीं, कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने एक मामले में वारंटी वंशज जग्गा निवासी पंत विहार को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed