फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arrangements for the first day, full rehearsal today

पहले दिन दुरुस्त की व्यवस्थाएं, फुल रिहर्सल आज

Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for the first day, full rehearsal today
सहारनपुर। कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए दो दिवसीय फुल रिहर्सल के पहले दिन सोमवार को विभागीय अधिकारियों ने तैयारियों को दुरुस्त किया। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक सहित कई जिम्मेदार अधिकारियों ने ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट और लैब आदि में जाकर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि फुल रिहर्सल दो दिन तीन और चार जनवरी को करने के आदेश शासन से हुए हैं। पहले दिन जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज और उन सभी नौ सीएचसी पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है, जहां नए ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट लगे हैं। ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट के साथ ही मेडिकल कॉलेज में जांच लैब की भी व्यवस्थाओं को देखा गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को फुल रिहर्सल होगी, जिसमें विभाग कोरोना के पांच असल मरीजों के साथ रिहर्सल करेगा। डॉक्टरों की टीम और स्वास्थ्यकर्मी पूरे नियमों के साथ इलाज देंगे। इसके लिए डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed