फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arrangement due to lockdown, rise in food prices

लॉकडाउन से चरमराई व्यवस्था, खाद्य पदार्थों के दाम में उछाल

Mon, 23 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Arrangement due to lockdown, rise in food prices
लॉकडाउन से चरमराई व्यवस्था, खाद्य पदार्थों के दाम में उछाल
विज्ञापन

छुटमलपुर। जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन के पहले दिन माल ढोने वाले वाहनों पर सख्ती के चलते बाजार में खाद्य पदार्थों और सब्जियों के दामों में उछाल देखने को मिलने लगा है।
सोमवार जब सुबह तीन घंटे के लिए बाजार खुला तो जरूरी सामान खरीदने को दुकानों पर भीड़ लग गई। इस दौरान 34 रुपये प्रति किलो बिक रही चीनी के दाम 38 रुपये वसूले गए। 110 रुपये बिक रही काली दाल 120 रुपये प्रति किलो बिकी। वहीं, 70 रुपये प्रति किलो वाले छोले अस्सी रुपये पर पहुंच गया। घी और तेल में भी दस दस रुपये प्रति किलो का इजाफा दिखा। 240 रुपये के आटे के बैग 280 रुपये पर पहुंच गया। सब्जियों में आलू की 50 किलो की बोरी भी सौ रुपये तेजी के साथ बिकी। 15 रुपये प्रति किलो बिक रही गोभी 18 रुपये प्रति किलो बिकी। आढ़ती अंकित गोयल ने बताया कि थोक में दो दिन पूर्व तक बिक रही टमाटर तीन सौ रुपये वाली कैरेट सवा पांच सौ रुपये की बिकी। इसके पीछे उन्होंने मंडी में माल के कम पहुंचने को वजह बताया है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि सहारनपुर से माल लाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण दामों में उछाल आया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा और महासचिव राव साजिद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह दुकानदारों को सहारनपुर से माल लाने की छूट दें। ताकि उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने दुकानदारों से कालाबाजारी नहीं करने की अपील की है। उधर, पुलिस ने सोमवार की सुबह लाउडस्पीकर से सब्जी मंडी में ज्यादा मूल्य न वसूलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed