फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arogya Mela operated on the basis of Pharmacist and ANM

फार्मासिस्ट और एएनएम के भरोसे संचालित हुआ आरोग्य मेला

Sun, 20 Nov 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela operated on the basis of Pharmacist and ANM
साढौली कदीम। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कम्बोह मजरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला फार्मासिस्ट और एएनएम के भरोसे ही संचालित किया गया। इसमें 60 मरीज इलाज कराने पहुंचे जिनमें से 21 ने बुखार की जांच कराई।
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से आह्वान किया कि मौसमी वायरल के चलते हमें सावधानी बरतनी चाहिए। बुखार के लक्षण होने पर जांच कराकर चिकित्सक की सलाह से ही दवा का सेवन करें। घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें तथा सफाई का ध्यान रखें। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक न पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। फार्मासिस्ट सुशील कुमार, एलटी एसके सिंह, सुलेखा, प्रदीप कुमार, शोभा सैनी, मनीषा आदि रहे। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कदवाल ने बताया कि आरोग्य मेले में चिकित्सक क्यों नहीं पहुंच पाया इसकी जांचकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed